Thursday, 20 September 2018

बनना चाहता हु !

जीना चाहता हु तेरे साथ, 
तेरे होठो की हसी बनना चाहता हु,
चाहता हु तेरे आंशू पोछना ,
मै तेरी परछाई बनना चाहता हु| 

तू खुश रहे हमेशा ,
वो वजह बनना चाहता हु,
तू मुस्कुराये अकेले में भी जहाँ ,
मै वो जगह बनना चाहता हु | 

तेरा ख्वाब बनना चाहता हु,
तेरी ख्वाहिश बनना चाहता हु,
तू हसे जो आइना देखकर ,
मै  वो आइना बनना चाहता हु| 

तेरे दिल का पहरेदार बनना चाहता हु,
तेरे हुस्न का खरीदार बनना चाहता हु,
तू खरीदे जहा से हर सामान ,
मै वो दूकान बनना चाहता हु| 

मै  फिल्म बनना चाहता हु,
मै  संगीत  बनना चाहता हु,
तू गुनगुनाये जो रात दिन ,
मै  वो गीत  बनना चाहता हु | 

मै  शाम बनना चाहता हु ,
 तेरी सुबह बनना चाहता हु,
जिस तालाब में तू पैर  धोये ,
वो तालाब बनना चाहता  हु| 

मै काजल बनना चाहता हु,
मै  नेल पोलिश बनना चाहता ,
जिसका रहे हरपल तुझे ख्याल,
मै  वो ख्याल बनना चाहता हु | 

तू ढूढ़े जिसका जवाब ,
मै  वो सवाल बनना चाहता हु,
तुझे जिसका है हमेशा इन्तजार ,
वो इन्तजार बनना चाहता हु| 
 

No comments:

Post a Comment