जीना चाहता हु तेरे साथ,
तेरे होठो की हसी बनना चाहता हु,
चाहता हु तेरे आंशू पोछना ,
मै तेरी परछाई बनना चाहता हु|
तू खुश रहे हमेशा ,
वो वजह बनना चाहता हु,
तू मुस्कुराये अकेले में भी जहाँ ,
मै वो जगह बनना चाहता हु |
तेरा ख्वाब बनना चाहता हु,
तेरी ख्वाहिश बनना चाहता हु,
तू हसे जो आइना देखकर ,
मै वो आइना बनना चाहता हु|
तेरे दिल का पहरेदार बनना चाहता हु,
तेरे हुस्न का खरीदार बनना चाहता हु,
तू खरीदे जहा से हर सामान ,
मै वो दूकान बनना चाहता हु|
मै फिल्म बनना चाहता हु,
मै संगीत बनना चाहता हु,
तू गुनगुनाये जो रात दिन ,
मै वो गीत बनना चाहता हु |
मै शाम बनना चाहता हु ,
तेरी सुबह बनना चाहता हु,
जिस तालाब में तू पैर धोये ,
वो तालाब बनना चाहता हु|
मै काजल बनना चाहता हु,
मै नेल पोलिश बनना चाहता ,
जिसका रहे हरपल तुझे ख्याल,
मै वो ख्याल बनना चाहता हु |
तू ढूढ़े जिसका जवाब ,
मै वो सवाल बनना चाहता हु,
तुझे जिसका है हमेशा इन्तजार ,
वो इन्तजार बनना चाहता हु|